Chanamurraa

इन छोटे उपायों को अपनाने के बाद जल्दी खाली नहीं होगा आपका रसोई गैस सिलेंडर

  • July 16, 2024
  • 53 Views
Spread the love

नई दिल्ली : अक्सर कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनके घरों में एलपीजी सिलेंडर की गैस काफी जल्दी खत्म हो जाती है। इस कारण लोगों को दो से तीन हफ्तों के समय अंतराल पर ही गैस भरवाना पड़ता है जिसका बुरा असर उनकी जेब पर पड़ता है। इसके अलावा कई बार जब घर में मेहमान आते हैं और उनके लिए कुछ खास हम बना रहे होते हैं उस समय अगर गैस खत्म हो जाए तो हमें कई तरह की दिक्कतें परेशान करने लगती हैं।

ऐसे में लोगों को मजबूरन किसी लोकल दुकान पर ज्यादा कीमत देकर सिलेंडर भरवाना पड़ता है। अगर आपके घर में भी रसोई सिलेंडर में गैस काफी जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप अपने रसोई सिलेंडर में एलपीजी गैस की बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार लोग गीले बर्तन को ही स्टोव पर रख देते हैं। गौर करने वाली बात है कि हीट से बर्तन तो सूख जाता है। हालांकि, इस प्रक्रिया में गैस की खपत ज्यादा होती है।

इस कारण आपको गीले बर्तन को सबसे पहले किसी सूती कपड़े से अच्छे से साफ करके उसको सुखाने के बाद ही उसे स्टोव पर रखना चाहिए। इससे गैस की खपत कम होगी।

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि प्रेशर कुकर में खाना बनाने से गैस की काफी बचत होती है। अगर आपकी रसोई सिलेंडर की गैस जल्दी खत्म हो जाती है तो आप ज्यादातर खाद्य सामग्रियों को प्रेशर कुकर में पका सकती हैं।

आपको खाना ढक कर पकाना चाहिए। खाने को ढक कर पकाने से गैस की बचत तो होती ही है साथ ही साथ यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा आपको बर्नर को समय समय पर साफ करते रहना चाहिए ताकि फ्लेम तेज रहे।


Spread the love