नई दिल्ली : केंद्र सरकार मौजूदा समय में कई ऐसी योजनाएं चला रही है जिनके जरिए एक बड़ा वर्ग लाभान्वित हो रहा है। इसमें आवास, राशन और पेंशन देने जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। ठीक इसी तरह एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे किसानों के लिए चलाया जा रहा है।
इस योजना के अंतर्गत हर साल पात्र किसानों को 6 हजार रुपये सालाना आर्थिक मदद दी जाती है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक पात्र किसानों को कुल 17 किस्त के पैसे दिए जा चुके हैं और अब अगली बारी 18वीं किस्त की है जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन क्या आप जानते हैं किस महीने में 18वीं किस्त जारी हो सकती है? शायद नहीं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
किन्हें मिलता है लाभ?
जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं
जो किसान किसी सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं हैं
जिन किसानों के पास कृषि योग्य भूमि है आदि।
कब आई थी 17वीं किस्त?
दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक 17 किस्त के पैसे जारी हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से 18 जून 2024 को ये किस्त जारी की थी। इसका लाभ लगभग 9 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों को मिला और डीबीटी के माध्यम से इन किसानों के बैंक खाते में ये पैसे हस्तांतरित किए गए। इस दौरान पीएम मोदी ने किसानों से संवाद भी किया।
18वीं किस्त किस महीने में जारी हो सकती है?
योजना से जुड़े किसानों को अब 18वीं किस्त का इंतजार है। नियमों के मुताबिक, हर किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे- 17वीं किस्त जून में जारी हुई और इस हिसाब से 18वीं किस्त अक्तूबर माह में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
वहीं, अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको कुछ काम करवाने भी जरूरी है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। जैसे- ई-केवाईसी करवाना जरूरी है, भू-सत्यापन करवाना है और साथ ही आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना भी जरूरी है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है।




