Chanamurraa

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नक्सलियों के विस्फोटक और घरेलू सामान बरामद

  • July 15, 2024
  • 173 Views
Spread the love

कोण्डागांव। पुलिस और सुरक्षा बलों ने धनोरा क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीआरजी बस्तर फाइटर्स की टीम ने नक्सलियों के डेरा पर छापा मारा। पुलिस को देख नक्सली अपना डेरा छोड़कर भाग निकले। बता दें कि जिला कोणडागांव में सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जगदलपुर (७०१०), पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर बस्तर रेंज, कांकेर कन्हैया लाल ध्रुव (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन एवं बाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक कोण्डागांप के निर्देशन तथा रूपेश कुमार बाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ऑप्स जिल्ला कोण्डागांव के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में सूचना प्राप्त हुई कि सराणादी ग्राम उसेली, जबस्सा, अहेगा, दुवाल व आसपास क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति बनी हुई है उक्त सूचना पर थाना ईरागांव से अनिल विश्वकर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फारसगांव के नेतृत्व में जिला बार डीआरजी. बस्तर पयुटर्स व चीडीएस की संयुक्त टीम ग्राम उसेली, तबकसा, अहेंगा, हुल उसके आसपास क्षेत्र की और रवाना हुये थे कि जबकसा पहाड़ी पहुंचने से पूर्व ही नक्सलियों को पुलिस की आने की सूबना प्राप्त हुई जिससे नक्सली पुलिस को आता देख आनन-फानन में अपना डेरा छोड़ कर भाग गये। बाद पुलिस पार्टी द्वारा जयकसा पहाड़ी का घेराचंदी कर सुरक्षा पूर्वक सर्चिग करने पर उनके डेरा से भारी मात्रा में विस्फोटक । दैनिक उपभोगी सामग्री बरामद किया गया जी निम्नानुसार है।


Spread the love