Chanamurraa

दफ्तर में बुलाकर लोगों को रॉड और बेल्ट से जमकर पीटा, फिर खुद वीडियो किया वायरल…

  • July 15, 2024
  • 108 Views
Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रंगदारी वसूली और लोगों में खौफ बनाने का एक वीडियो सामने आया है। आदतन अपराधी धौंस जमाने के लिए लड़कों की बेरहमी से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोपी ने लोगों को अपने दफ्तर में बुलाकर रॉड और बेल्ट से जमकर पीटा है। इतना ही नहीं उनके खिलाफ FIR नहीं करने की धमकी भी दी है।

बता दें, अपने आप को शहर का डॉन बताते हुए आदतन बदमाश दिलीप बंजारे ने इंस्टाग्राम में खुद वीडियो वायरल किया है और पुलिस को चुनौती दी है। हालांकि इस वीडियो को देखकर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है


Spread the love