रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है। शराब, गांजा, अफीम, ड्रग्स से लेकर नशीली टेबलेट का भी कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। रायपुर पुलिस ने नशीली टेबलेट बेचते एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 410 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्रोजन जब्त किया गया है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि खमरडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हेरिटेज हॉस्पिटल के पास दो पहिया वाहन में एक कुछ लोगों से बातचीत कर रहा है। उसके पास नशीली टेबलेट है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पंचम छतर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पंचम छतर के पास कुल 410 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्रोजन बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। जब्त टेबलेट की कीमत करीब 1 लाख रुपए है। आरोपी को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।




