Chanamurraa

रहस्यमय तरीके से गायब हुई नवजात बच्ची की कुएं में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस…

  • July 2, 2024
  • 49 Views
Spread the love

बिलासपुर। जिले के मस्तुरी ब्लॉक में रहस्यमय तरीके से गायब हुई 24 दिन की नवजात बच्ची की लाश कुएं में मिली है। जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात बच्ची घर में मां के साथ सो रही थी, जब उसकी माँ दूध पिलाने उठी तो बच्ची गायब थी। अब नवजात बच्ची की लाश घर से कुछ दूर कुएं में मिली है।

DSP हेडक्वॉर्टर उड्‌डयन बेहार ने बताया कि किरारी गांव में करण गोयल और हसीन गोयल के घर बच्ची का जन्म हुआ था। वह करीब 24 दिन की थी। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात नवजात बच्ची को लेकर कमरे में सो रही थी। उसकी दो बच्चियां, पति और परिवार के दूसरे सदस्य भी उसी कमरे में सो रहे थे।रात को वह दूध पिलाने उठी तो बच्ची गायब मिली। इसके बाद उसने परिवार को जानकारी दी।

घबराए परिजनों ने घटना की जानकारी मोहल्ले के लोगों के साथ ही पुलिस को भी दी। बच्ची के गायब होने की खबर मिलते ही मोहल्ले के लोग भी सकते में आ गए।मस्तूरी पुलिस की टीम के साथ ही FSL, डॉग स्क्वॉड और ACCU की टीम जांच कर रही थी, इसी दौरान बच्ची की लाश पास के ही कुएं में पाई गई। डेडबॉडी को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


Spread the love