Chanamurraa

सीएम साय ने तीन नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन…

  • July 1, 2024
  • 64 Views
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियों का संकलन संग्रह है। छत्तीसगढ़ पुलिस की इस विशेष पहल से नवीन कानूनों को समझना आसान होगा।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा पुलिस अधिकारियों और विवेचकों के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ यह पुस्तक होगी। अपराधों की विवेचना में भी उपयोगी होगी। नवीन कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार शुरू से ही प्रयासरत है। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम आज से देशभर में लागू हो गया। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा वर्षों पुराने अंग्रेजी कानूनों की जगह लेंगे नए कानून जिनमें दंड के स्थान पर न्याय को प्राथमिकता दी गई है।


Spread the love