Chanamurraa

नक्सलियों ने गला रेतकर युवक को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया घटना को अंजाम

  • July 1, 2024
  • 85 Views
Spread the love

नारायणपुर। जिले के ऊर्जा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक युवक को मार डाला। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में गला रेतकर हत्या की है। मर्डर कर लाश फेंककर भाग निकले। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सन्नूराम उसेंडी के रूप में हुई है, जो अबूझमाड़ के नेलांगुर गांव का निवासी था। हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने वारदात के बाद शव को ओरछा मार्ग पर फेंक दिया था। घटना स्थल पर नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं, जिनमें पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इलाके में नक्सलियों की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों में वारदात से भय और चिंता का माहौल है।


Spread the love