Chanamurraa

CG : मवेशी तस्करी की आशंका पर तीन की पीट-पीटकर हत्या करने वाला एक आरोपित दुर्ग से गिरफ्तार

  • June 23, 2024
  • 105 Views
Spread the love

रायपुर : जिले के आरंग क्षेत्र में पिछले दिनों मवेशी तस्करी की आशंका पर ट्रक में सवार तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर फरार एक आरोपित हर्ष मिश्रा को पुलिस ने दुर्ग जिले के बोरसी से गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

आरंग थाना पुलिस के मुताबिक सात जून की आधी रात में उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगो थानाक्षेत्र के ग्राम लखनौती निवासी चांद मिया (23) अपने साथी सद्दाम खान और गुड्डू खान के साथ ट्रक ट्रक में मवेशी भरकर महासमुंद से आरंग रोड तरफ रांग साइड से जा रहा था। इस दौरान मवेशी तस्करी की आशंका पर कुछ लोगों बाइक से ट्रक का पीछा कर तीनों को पकड़ा और उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी धी।

इस घटना में चांद मिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुडडू खान और सद्दाम खान को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर के नेतृत्व में 14 सदस्यीय विशेष टीम का गठन भी किया गया।

टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी लेने के साथ ही तकनीकी विश्लेषणों व अन्य माध्यमों से अज्ञात आरोपितों की तलाश शुरू की, जिसमें बैजनाथपारा, आर्य समाज मंदिर के पास रहने वाले हर्ष मिश्रा (23) को शनिवार महिला मित्र के बोरसी स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित ने पुलिस से बचने कमरे में बाहर से ताला लगा रखा था। न्यायालय ने आरोपित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


Spread the love