कोंडागांव। नेशनल हाईवे 30 पर घोड़ागांव के पास एक बोलेरो पेड़ से टकराई। कोबरा 201 बटालियन के असिस्टेंट कमांडर दिनेश यादव की हालत गंभीर है। कोबरा 201 के अधिकारी व जवान रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहे थे कि सामने से आ रही बस के कट मारने से यह हादसा हुआ। सिटी कोतवाली की घटना है। हादसे की सूचना मिलते बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे।
कोंडागांव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडर दिनेश यादव हादसे का शिकार हुए हैं। सोमवार को वापस जगदलपुर अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी कोंडागांव थाना क्षेत्र के घोडागांव के पास कार पेड़ से टकरा गई। इस घटना में असिस्टेंट कमांडर को चोट आई, जिसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल कोंडागांव ले जाया गया है। इलाज चल रहा है।




