Chanamurraa

बलौदाबाजार हिंसा के दौरान विधायक मोतीलाल साहू के भतीजे के साथ मारपीट, MLA का आरोप पुलिसवर्दी पहने लड़कों किया हमला…

  • June 11, 2024
  • 66 Views
Spread the love

रायपुर। बलौदाबाजार जिले में हिंसक के दौरान रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू के भतीजे और उनसके साथियों के साथ मारपीट कर और गाड़ी में तोड़फोड़ की है। भाजपा विधायक का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी रोककर मारपीट की है। विधायक ने मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दरअसलसोमवार को सतनामी समाज के आक्रोषित भीड़ ने बलौदाबाजर कलेक्टोरेट परिसर में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान विधायक के बेटे समीर के कर्मचारी एकलव्य साहू निलेश सिन्हा तथा ड्राइवर त्रिगट भोई किसी काम से बलौदाबाजार गए थे। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए तीनों बलौदाबाजार में रुक गए। माहौल शांत होने पर तीनों लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने विधायक के बेटे की कार में तोड़फोड़ की।

विधायक के मुताबिक उनके बेटे के कर्मचारी जब लौट रहे थे, तब बसस्टैंड के पास 10 पुलिसकर्मी खड़े हुए थे, जिनमें से दो पुलिसकर्मियों ने कार में सवार लोगों से किसी तरह की पूछताछ करने के बजाय मारपीट की। कर्मचारियों ने विधायक को बताया है कि पुलिसकर्मियों ने कार में तोड़फोड़ करने के साथ उनके साथ मारपीट भी की है। मारपीट की घटना में कार सवार ड्राइवर सहित तीनों को चोटें आई हैं।


Spread the love