Chanamurraa

बाथरूम में शॉवर से लटकी मिली महिला की लाश , मचा हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी…

  • May 31, 2024
  • 108 Views
Spread the love

रायगढ़। रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में शुक्रवार की सुबह एक महिला की बाथरूम के शॉवर में लटकती लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम छिछोर उमारिया निवासी महिला दीपिका सारथी (20) को उसके परिजनों ने जहर सेवन कर लेने से 27 मई की सुबह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था।

बताया जा रहा है कि महिला के पति ने अज्ञात कारणवश तीन दिन पहले ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से महिला ने भी अपनी जान देने की खातिर जहर सेवन कर लिया था। जिसे परिजनों द्वारा पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत में सुधार नहीं होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया था।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए मृतका के परिजनों से पूछताछ करते हुए पूरे मामले को जांच में ले


Spread the love