Chanamurraa

उप स्वास्थ्य केंद्र में शराब और चिकन पार्टी करने पर RHO पर बड़ी कार्रवाई,CMHO ने किया सस्पेंड…

  • May 31, 2024
  • 69 Views
Spread the love

बलरामपुर।छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के सेरंगदाग में RHO को शराब और चिकन पार्टी करने के चलते सस्पेंड कर दिया है. इस पर  कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य केंद्र के CMHO डॉ. बसंत सिंह ने RHO को निलंबन कर दिया हैं.दरअसल बीते कुछ दिनों पहले ही अस्पताल में पदस्थ RHO सुनील मिंज को अपने दोस्तों के साथ उप स्वास्थ्य केंद्र में जाम छलकाते देखा गया था, जिसके विडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहे हैं। 

कार्रवाई करने की मांग :

जानकारी के मुताबिक बलरामपुर के सामरी सेक्टर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र सेरंगदाग में RHO के पद पर पदस्थ सुनील मिंज अपने दोस्तों कुछ दोस्तों के साथ अस्पताल में वह शराब और मुर्गा पार्टी कर रहे थे. वहीं इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने चुपके से इसका वीडियो बना लिया था. जिसके बाद यह वीडियो काफी वायरल हो गया, जिससे ग्रामीणों ने इस मामले पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. इसमे इस संदर्भ में CMHO डॉ. बसंत सिंह ने संज्ञान लेते हुए RHO को सस्पेंड कर दिया गया है.


Spread the love