Chanamurraa

स्टंट बाजी ने ली युवक की जान, स्विमिंग पूल में डूबा 18 वर्षीय युवक, हुई मौत…

  • May 20, 2024
  • 132 Views
Spread the love

रतलाम।मध्य प्रदेश के रतलाम से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक के स्टंट के चक्कर में 18 वर्ष अनिकेत तिवारी की मौत हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि अनिकेत तिवारी अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गया था। इस दौरान एक दोस्त के स्टंट करने के चक्कर में अनिकेत पानी में डूब गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का सीसीटीवी आया सामने

दरअसल, यह पूरी घटना रतलाम के डॉल्फिन स्विमिंग पूल की है। जहां रविवार शाम को अनिकेत तिवारी अपने दोस्तों पीयूष, हर्ष और तुषार पड़ियार के साथ स्विमिंग पूल पर नहाने आया था. लेकिन यहां मस्ती करने और स्विमिंग पूल में स्टंट लगाकर कूदने के चक्कर में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमे साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक दौड़ते हुए स्टंट कर रहा है और स्विमिंग पूल के किनारे पर बैठा अनिकेत के चेहरे पर उसका घुटना लगता है। जिसकी वजह से अनिकेत बेसुध होकर पानी में गिर गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।


Spread the love