Chanamurraa

चलती कार में लगी भीषण आग, पिता-पुत्र थे सवार, मची अफरा-तफरी…

  • May 20, 2024
  • 140 Views
Spread the love

कोरबा। कोरबा जिले के दर्री हसदेव बराज के ऊपर ध्यानचंद चौक के समीप चलती कार में अचानक आग लग गई, जिसके बाद कार देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वही आसपास के राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के मुताबिक हसदेव बराज ऊपर दर्री ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक (CG 12 AN 4455) में सरदार वल्लभभाई पटेल नगर के निवासी संजीव जायसवाल जो कि कोरबा की ओर जा रहे थे। अचानक ध्यानचंद चौक में उनकी कार में आग लग गई। मौका रहते ही कार में सवार पिता-पुत्र कार से नीचे उतर गए। देखते ही देखते कार जल कर पूरी तरह खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी एव बालकों की अग्निशमन वाहन भी मौके पर पहुंच गए, किसी तरह आग पर काबू पाया गया। कार में आग लगने की सूचना मिलते ही दर्री पुलिस तत्काल पहुंच गई है। फिलहाल कार में आग लगने का कारण अज्ञात है।


Spread the love