Chanamurraa

नारायणपुर में कांग्रेस नेता की हत्या मामले में तीन आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार…

  • May 15, 2024
  • 67 Views
Spread the love

दुर्ग।  नारायणपुर में कांग्रेसी नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या मामले में दुर्ग के भिलाई क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसकी पुष्टी दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने की है. एसपी ने बताया, तीनों आरोपी दुर्ग जिले के ही रहने वाले है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नारायणपुर के लिए रवाना किया गया.

दुर्ग पुलिस ने नारायणपुर पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी. बता दें कि विक्रम बैस ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर थे.

Share on:


Spread the love