Chanamurraa

BSP के लोकसभा प्रत्याशी को नोटिस, जानिये पूरा मामला…

  • May 5, 2024
  • 52 Views
Spread the love

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना-श्योपुर लोकसभा से बीएसपी प्रत्यासी रमेश गर्ग को लीगल नोटिस जारी किया गया है। 30 अप्रैल को अग्रवाल महासभा के लेटर पैड पर वायरल हुए पत्र को लेकर नोटिस दिया गया है। बसपा कैंडिडेट से तीन दिन में जवाब मांगा है। जवाब नहीं मिलने पर मानहानि की कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि बीएसपी प्रत्याशी रमेश गर्ग ने सीधे धमकी न देते हुए धमकी की भाषा में अग्रवाल महासभा के लेटर पैड पर प्रमोद गर्ग को जयचंद कहा था। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार प्रसार करने के भी आरोप लगाए थे। पत्र में लिखा था अगर लड़ाई लड़नी है तो सीधा लड़ो, यह पीठ में छुरा घोंपना हमे अच्छा नहीं लगता।

CA प्रमोद गर्ग ने वकील के जरिए नोटिस थमाया है। एडवोकेट अनिल सक्सेना ने नोटिस क्रमांक-1 मुख्य संरक्षक, नोटिस क्रमांक-2 अध्यक्ष व नोटिस क्रमांक-3 महामंत्री को दिया है। बीएसपी उम्मीदवार रमेश से तीन दिन में जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं मिलने पर मानहानि की कार्रवाई करने की बात कही है।


Spread the love