Chanamurraa

छत्तीसगढ़ में गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल, अगले तीन दिनों में बढ़ सकता है प्रदेश का तापमान…

  • May 5, 2024
  • 130 Views
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आगामी दिनों में पारा और बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही है। इससे लोगों की जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आज शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं सबसे गर्म जिला डोंगरगढ़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में पारा एक से तीन डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि मई के महीने में तपिश और बढ़ेगी। बीच में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। समुद्र के निचले तल से नमी हवाओं का आगमन हो सकता है। इससे बढ़ते तापमान थम सकता है।

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे लोगों का घर से निकला मुश्किल हो गया है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। काम प्रभावित हो रहा है। आज शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह से ही तेज धूप है। गर्म हवाएं और भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

प्रदेश में शुक्रवार को सबसे गर्म डोंगरगढ़ जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44. 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साथ ही रायपुर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 


Spread the love