Chanamurraa

गृह मंत्रालय ने निकाली कई पद पर वैकेंसी, 1 लाख से ज्यादा मिलेगा वेतन…

  • May 5, 2024
  • 103 Views
Spread the love

Jobs 2024:सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. अगर आप भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो आपके लिए यहां सुनहरा मौका है. इसके लिए एमएचए ने डायरेक्टरेट ऑफ कोऑर्डिनेशन पुलिस वायरलेस में असिस्टेंट कम्युनिकेशन ऑफिसर और असिस्टेंट के पदों के लिए भर्तियां निकाली है

इन पदों पर होगी भर्तियां
असिस्टेंट कम्युनिकेशन ऑफिसर (Cy)- 08 पद
असिस्टेंट कम्युनिकेशन ऑफिसर- 30 पद
असिस्टेंट- 05 पद

गृह मंत्रालय में नौकरी पाने की योग्यता
जो कोई भी गृह मंत्रालय के इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. तभी वे इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे.

आयु सीमा
गृह मंत्रालय के इस भर्ती के लिए जो भी अप्लाई करना चाहते हैं, उनकी आयुसीमा 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.


Spread the love