Chanamurraa

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली से दाखिल किया नामांकन…

  • May 3, 2024
  • 82 Views
Spread the love

रायबरेली।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रायबरेली से नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा जीजा रॉबर्ट वाड्रा के साथ-साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी नजर आए।

इसके पहले राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने के लिए जिले के पार्टी कार्यालय से रवाना हुए। उनके साथ कई और दिग्गज नेता मौजूद थे। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर जबरदस्त भीड़ उमड़ी। राहुल को कार्यालय से अपनी गाड़ी तक आने के लिए तक मशक्कत करनी पड़ी। कार्यकर्ताओं ने उत्साह में नारे लगाए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रायबरेली से राहुल गांधी के नामांकन दाखिल करने से पहले रायबरेली कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए थे। राहुल गांधी समेत अन्य नेता भी वहां मौजूद थे। कार्यालय के बाहर सपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। उत्साह में कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। 


Spread the love