Benefits of Kakdi । गर्मियों में लोग अपने शरीर को ठंडक देने के साथ कई रोगों से भी दूर रखने में समर फूड ककड़ी मदद करती हैं। ककड़ी की तासीर ठंडी होती है और इसमें 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है। जो बॉडी को डिहाइड्रेट होने से ही नहीं बचाता बल्कि वेट लॉस में भी काफी मदद करता है। तो आइए जानते है ककड़ी के फायदे के बारे में।
बॉडी रखे हाइड्रेट-
गर्मियों में अक्सर लोग डिहाइड्रेशन की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में ककड़ी में मौजूद 90 प्रतिशत पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। ककड़ी का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी पूरी होने के साथ बॉडी में जमा विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने में मदद मिलती है।
वेट लॉस में फायदेमंद-ककड़ी का सेवन वेट लॉस में भी मदद करता है। ककड़ी में मौजूद फाइबर की अधिकता पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करती है। इसके अलावा ककड़ी में कैलोरी की मात्रा भी काफी कम पाई जाती है। जो आपके वेट लॉस मिशन को पूरा करने में मदद कर सकती है। ककड़ी को आप सलाद या जूस के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ब्लड प्रेशर रखें कंट्रोल-
ककड़ी का सेवन हाई बीपी की समस्या में फायदा पहुंचा सकता है। ककड़ी में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी मेंटेन रखने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़े रोगों का खतरा कम होता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद-
ककड़ी सेहत को ही नहीं बल्कि त्वचा और बालों की खूबसूरती को भी बनाए रखने में मदद करती है। ककड़ी के नियमित सेवन से बालों की ग्रोथ बेहतर होने के साथ त्वचा के दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। जिससे त्वचा चमकदार नजर आती है।




