Chanamurraa

राधिका खेड़ा प्रकरण पर बोले मुख्यमंत्री, आपस में ही लड़ रहे हैं कांग्रेसी, थाने में रिपोर्ट तक की आ गई नौबत

  • May 1, 2024
  • 64 Views
Spread the love

जशपुर। जशपुर के पंडरापाठ में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस में मचे घमासान और बिखराव पर जमकर चुटकी ली। उन्होंने कांग्रेस की महिला प्रवक्ता राधिका खेड़ा और कांग्रेस के संचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के बीच हुए झगड़े पर कहा कि कांग्रेसियों में ही आपस में घमासान मचा है। राधिका खेड़ा तो थाने में रिपोर्ट करने की भी बात कर रही हैं। इनसे अपना घर ही नहीं संभल रहा है। कोई तालमेल नहीं है।

सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस में इस तरह बिखराव का माहौल है कि उनके नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं। दुर्ग के नेताओं को अलग-अलग लोकसभाओं से चुनाव लड़ाया जा रहा है। आज कांग्रेस की दुर्गति हो गई है। इनके 25 हजार नेता और कार्यकर्ता अब तक भाजपा प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव की भांति लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को पूरी तरह से बाहर करने की बात जनता से कही।


Spread the love