नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ के मारे जाने की खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार गोल्डी बराड़ को अमेरिका में गोली मारी गई है. गोल्डी की हत्या की जिम्मेदारी डल्ला-लखबीर गैंग ने ली है. आप को बता दें, गोल्डी बराड़ ने ही मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी.
सिद्धू मूसेवाला हत्या केस का है मास्टरमाइंड
आपको मालूम हो कि, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दो साल पहले 29 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनकी हत्या लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के सदस्यों ने की थी. इस घटना से पुरे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम छा गया था.




