Chanamurraa

महिलाओं के लिए खुशखबरी:विष्णुदेव सरकार ने जारी की महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त…

  • May 1, 2024
  • 139 Views
Spread the love

रायपुर: प्रदेश की महिलाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है. महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त जारी कर दी गई है. 1 मई को 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए डाल दिए गए है. गौरतलब है कि विष्णु सरकार महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को अब तक दो किश्त दे चुकी है. वहीं आज बुधवार को तीसरी किश्त जारी की गई.

आपको बता दें छत्तीसगढ़ की महिलाओं को इस योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को सालाना ₹12000 यानी हर महीने ₹1000 की राशि प्रदान की जाएगी. इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था.


Spread the love