Chanamurraa

मणिपुर में देर रात CRPF की बटालियन पर हमला, 2 जवान शहीद…

  • April 27, 2024
  • 67 Views
Spread the love

मणिपुर के नारनसेना इलाके में आधी रात को कुकी उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया. जबकि इस हमले में 3 जवान घायल हुए हैं. ये जवान राज्य के बिष्णुपुर जिले के नारनसेना इलाके में तैनात सीआरपीएफ की 128वीं बटालियन के हैं. मणिपुर पुलिस ने इस हमले की जानकारी की और बताया कि ये हमला आधी रात को हुआ है

जानकारी के अनुसार बाहरी मणिपुर सीट पर मतदान समाप्त होने के कुछ घंटों बाद केंद्रीय सुरक्षा बल की पोस्ट को निशाना बनाया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिष्णुपुर जिले के मोइरांग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नारनसेना गांव में पहाड़ी की ओर से घाटी क्षेत्र की ओर गोलीबारी की गई. इस दौरान पोस्ट के अंदर एक बम गिरा और विस्फोट हो गया. धमाके की चपेट में आकर चार जवान घायल हो गए. जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक की मौत हो गई. अन्य घायल जवानों का इलाज चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

मणिपुर संसदीय क्षेत्र, 13 विधानसभा क्षेत्र… मतदान शांतिपूर्ण रहा
“बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र, 13 विधानसभा क्षेत्र… मतदान शांतिपूर्ण रहा… ईवीएम को नुकसान पहुंचाने की एक घटना अब तक सामने आई है. झा ने आगे कहा कि बाहरी मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र में 2019 के चुनाव की तुलना में मतदान अपेक्षाकृत अधिक शांतिपूर्ण रहा. “लोग भारी संख्या में आए हैं. पिछले चुनावों की तुलना में, बाहरी मणिपुर में चुनाव बहुत शांतिपूर्ण रहा है…एक या दो घटनाओं के बावजूद, कुछ भी बड़ा नहीं हुआ है और मतदान बहुत उत्साहजनक रहा है.”इससे पहले, 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के दौरान हिंसा की कई घटनाएं सामने आने के बाद 22 अप्रैल को आंतरिक मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ था.सात चरण के आम चुनावों के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था. चुनाव आयोग के अनुसार, शुरुआती चरण में कुल मतदान 62 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया. अगले दौर का मतदान 7 मई को होगा. वोटों की गिनती और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे


Spread the love