Chanamurraa

थमा मतदाताओं का उत्साह, ईवीएम मशीन हुई खराब, मतदान बाधित…

  • April 26, 2024
  • 58 Views
Spread the love

गरियाबंद । छत्तीसगढ़ में हाईप्रोफाइल सीटों पर लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण का मतदान जारी हैं. कांग्रेस और बीजेपी के बीच काटें की टक्कर हैं. वहीं लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाते हुए नज़र आ रहे हैं. इस बीच राजिम से बड़ी खबर मिल रहे हैं, जहाँ ईवीएम मशीन एक घण्टे से खराब होने की खबर हैं.बता दें कि छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के एक मतदान केंद्र की ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान बाधित हुआ. यह जिले के राजिम का मामला है. जहां मतदान केन्द्र क्रमांक 94 की ईवीएम मशीन खराब हो गई. वहीं इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर अधिकारी पहुंचे. ईवीएम मशीन को ठीक करने में जिला प्रशासन जुटा हुआ है. सूचना मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू भी मतदान केंद्र पहुंच गए हैं.


Spread the love