Chanamurraa

युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका, आईबी में 600 से ज्यादा पदों निकली भर्ती, जानें डिटेल्स..

  • April 23, 2024
  • 69 Views
Spread the love

IB Recruitment 2024: नौकरी की तलाश करा रहें युवाओं के लिए काम की खबर है, आईबी में 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है. इन पदों के लिए केवल ऑफलाइन अप्लाई किया जा सकता है.

ये वैकेंसी इंटेलीजेंस ब्यूरो, मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने निकाली हैं. अधिक जानकारी के लिए mha.gov.in पर जा सकते हैं. आवेदन करने के लिए योग्यता और आयु सीमा सब पद के मुताबिक है और अलग-अलग है.

IB Recruitment 2024 अप्लाई करने के लिए वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके भरें और बताए गए प्रारूप में भेज दें. पता ये है – संयुक्त उप निदेशक/जी-3, इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय, 35 एस पी मार्ग, बापू धाम, नई दिल्ली-110021.

अप्लाई करने की लास्ट डेट रोजगार समाचार-पत्र में विज्ञापन प्रकाशित होने के 60 दिन के अंदर या 29 मई 2024 है. डिटेल जानने के लिए ऊपर दी गई वेबसाइट पर जा सकते हैं. सेलेक्ट होने पर सैलरी पद के मुताबिक है और अलग-अलग है. मोटे तौर पर महीने के 19 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक महीने के कमाए जा सकते हैं.


Spread the love