Chanamurraa

अशोका बिरयानी में गटर टैंक की सफाई करने के दौरान दो कर्मचारियों की मौत, मचा हड़कंप….

  • April 18, 2024
  • 123 Views
Spread the love

रायपुर। राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, रायपुर के तेलीबांधा थाना अंतर्गत लाभंडी में स्थित अशोका बिरयानी में गटर टैंक की सफाई करने के दौरान दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जब कर्मचारी गटर साफ़ करने टैंक में उतरे और गटर में फस गए, और दम घुटने से बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया और तत्काल वी केयर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

मृतकों के नाम

डेविड साहू पिता यशवंत राम उम्र 19साल निवासी खामहरिया जिला धमतरी
नीलकुमार पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 30 साल निवासी खुटादरहा जांजगीर – जिला जांजगीर


Spread the love