Chanamurraa

उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज के प्रोफेसरों की गर्मी छुट्टी की रद्द, जानें वजह….

  • April 11, 2024
  • 112 Views
Spread the love

रायपुर। पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयों के वार्षिक परीक्षा के पूरे नतीजे जारी करने में इस बार देर नहीं होगी। एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार जून तक सभी रिजल्ट जारी होने की संभावना है। दरअसल, उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों को एक आदेश जारी किया है, जिसमें यह कहा गया है कि इस बार कॉलेज के प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसरों को गर्मी की छुट्टी नहीं मिलेगी। इस दौरान उन्हें मूल्यांकन का काम करना होगा। ताकि रिजल्ट सही समय पर निकले और प्रवेश प्रक्रिया भी निर्धारित समय पर पूरी हो जाए।

Raipur News : आदेश जारी-

उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज के प्रोफेसरों की गर्मी छुट्टी रद्द की

Spread the love