Chanamurraa

दर्री डेम मे जान देने की नियत से कूद रही थी लड़की, पुलिस ने लपककर पकड़ा हाथ,बचाई युवती की जान…

  • April 11, 2024
  • 51 Views
Spread the love

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। बता दें कि दर्री डेम मे जान देने की नियत से कूद रही एक लड़की की जान पुलिस ने बचाई।

मिली जानकारी के अनुसार दर्री डेम के पास घूमते हुए कुछ लोगों ने लड़की को देखा। जिसके बाद वहा खड़े लोगों और राहगीरों को शक हुआ तो उन्होंने ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। कहा ये भी जा रहा है की पल भर देरी होने पर लड़की की जान जा सकती थी। वही पारिवारिक विवाद को इसका कारण माना जा रहा है।भवानी मंदिर के पास हसदेव नदी के उपर बने नए पुल से युवती छलांग लगाकार जान देने जा रही थी। इस बीच सूचना मिलने के बाद पुलिस की नजर भी लड़की पर पड़ गई। पुलिस तत्काल हरकत में आई और युवती का हाथ पकड़ लिया और उसे उपर खींच लिया। पुलिस ने परिजनों को इस बात की सूचना भी दी है।


Spread the love