Chanamurraa

शराब घोटाला मामले में जमानत पर चल रहे कारोबारी अनवर ढेबर को ACB ने फिर किया गिरफ्तार…

  • April 5, 2024
  • 81 Views
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में जमानत पर चल रहे कारोबारी अनवर ढेबर को ACB ने फिर गिरफ्तार कर लिया है। उनको करीब 8 महीने पहले उन्हें जमानत मिली थी। वहीं सुबह गिरफ्त में आए कारोबारी अरविंद सिंह को कोर्ट ने 8 अप्रैल तक रिमांड पर सौंप दिया है।

अरविंद सिंह को दो दिन पहले ही हाईकोर्ट से जमानत मिली थी, लेकिन ACB ने गुरुवार को उसे फिर गिरफ्तार कर लिया। करीब 10 महीने पहले ED ने अरविंद को दुर्ग से गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही वह जेल में बंद था।

दरअसल, 2161 करोड़ के शराब स्कैम मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के प्रतिवेदन पर ACB ने 70 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें अनवर ढेबर और अरविंद सिंह का भी नाम शामिल है। इसे लेकर ED ने पिछले साल 6 मई को अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया था।

अनवर ढेबर की गिरफ्तारी के बाद रायपुर के महापौर और उनके भाई एजाज ढेबर उनसे मिलने पहुंचे। वे करीब साढ़े 8 बजे अपने भतीजे शोएब ढेबर के साथ EOW ऑफिस पहुंचे और करीब आधे घंटे रहे। इसके बाद अपनी कार में बैठकर रवाना हो गए।

बताया जा रहा है कि अंग्रेजी शराब खरीदने के लिए नए FL10A लाइसेंस बनाया गया था। यह लाइसेंस अरविंद सिंह के भतीजे अभिषेक सिंह के नाम भी था। अरविंद सिंह की पत्नी पिंकी सिंह अदिप अम्पायर की प्रोपराइटर है। अदिप अम्पायर का काम शराब की बोतलें सप्लाई करने का था।

आरोप है कि ये सभी शराब घोटाले में सहयोगी रहे थे। ED की ओर से ACB में जो FIR दर्ज कराई गई है, उसमें अरविंद सिंह की पत्नी पिंकी सिंह का भी नाम शामिल है।


Spread the love