Chanamurraa

राजधानी रायपुर में डायरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा….मरीजों की संख्या 85 के पार

  • March 26, 2024
  • 72 Views
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के लाभांडी क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जिससे 85 से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं। 25 मार्च को तीन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है और स्वास्थ्य कैंप स्थापित किया गया है, जहां मरीजों को इलाज किया जा रहा है।

बता दें कि दूषित पानी पीने के कारण डायरिया से ग्रसित बच्चे की मौत के बाद एक सोसायटी में सन्नाटा पसरा हुआ है। यह बच्चा होली का त्योहार मनाने घर से निकल तक नहीं पाया, लोगों में भय का माहौल 3 दिन बाद भी बना हुआ है। वहीं स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों की जांच की जा रही है।

डायरिया के लक्षण-
पेट दर्द होना, बुखार और सिर दर्द, उल्टी आना, कमजोरी महसूस होना। इस तरह के लक्षण अगर आपको या आपके परिवार में किसी को दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।


Spread the love