Chanamurraa

कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशियों की टिकट में लेट लतीफ को लेकर के सीएम ने कसा तंज,कहा…कांग्रेस में बिखराव की स्थिति है

  • March 20, 2024
  • 130 Views
Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुखयमंत्री विष्णु देव साय आज दंतेवाड़ा के दौरे पर है. दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर के चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। ऐसे में कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशियों की टिकट में लेट लतीफ को लेकर के सीएम ने तंज भरे अंदाज में कहा:

कांग्रेस में बिखराव की स्थिति है कांग्रेस डूबती हुई नया है उनके नव में छेद हो गया है । नव में पानी भर रहा है तो लोग अपना आशियाना ढूंढ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के लोग कांग्रेस छोड़कर अन्य पार्टी में जा रहे हैं। कांग्रेस की स्थिति इस कदर आ गई है की पूर्व मुख्यमंत्री के सामने उसके कार्यकर्ता ही भड़ास निकाल रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता बता रहे हैं कि पिछले 5 सालों में उनके साथ कैसा बर्ताव हुआ है। इतना पीड़ित है की 5 सालों तक उनसे मिलने के लिए तरस रहे थे।


Spread the love