Chanamurraa

खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अलग-अलग खेल श्रेणी में प्रतिभावान खिलाड़ियों का किया सम्मान…

  • March 14, 2024
  • 52 Views
Spread the love

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में चार वर्ष बाद राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में अलग-अलग खेल श्रेणी में प्रतिभावान 133 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। 411 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी दिया गया। इस दौरान समारोह में बलिदान विनोद चौबे की पत्नी रंजना चौबे और बलिदान कौशल यादव की माता जी का सम्मान किया गया।

राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए, उनके साथ छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर सांसद सुनील सोनी, विधायक सर्व राजेश मूणत, अनुज शर्मा, मोती राम साहू, इंद्र कुमार साहू भी उपस्थित रहे। वहीं इस समारोह में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, खेल मंत्री टंक राम वर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा को शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित किया गया। श्री होरा को यह सम्मान उनके द्वारा छत्तीसगढ़ में खेल को विकास देने और देश समेत विदेश में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने के लिए दिया गया है।


Spread the love