Chanamurraa

CG News:पुलिसकर्मी के पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

  • March 14, 2024
  • 140 Views
Spread the love

रायपुर। राजधानी के आमासिवनी क्षेत्र के पुलिस कालोनी में पुलिसकर्मी के पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को उत्तरप्रदेश से हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि आरोपी ने हत्या की बात कबूली ली हैं। उसने जो खुलासे किये हैं वह चौंकाने वाले हैं। रायपुर पुलिस आज शाम तक इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या का आरोपी जय मुंबई का रहने वाला हैं। आरोपी के मुताबिक़ मृतका जॉली सिंह और उसके बीच प्रेम सम्बन्ध था। मृतिका जॉली जय पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी। जॉली शादी नहीं करने पर पर उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की भी धमकी देती थी। उसकी लगातार धमकी और ब्लैकमैलिंग से परेशान होकर प्रेमी जय ने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश रची और मुंबई से रायपुर आकर उसकी हत्या कर फरार हो गया।

बताया जाता है कि दोनों के बीच पिछले 4-5 सालों से प्रेम संबंध थे। दोनों ही पहचान सोशल मीडिया टिकटॉक, फेसबुक और इस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। सूत्रों के अनुसार हत्या के बाद आरोपी फ्लाइट से मुंबई लौटने वाला था लेकिन वह मिस हो गई। जिसके बाद वह ट्रेन से यूपी फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश से ही की हैं। फिलहाल मामले में पुलिस देर शाम खुलासा कर सकती है।


Spread the love