रायपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार बनने के तीन बाद बुधवार 13 मार्च को मुख्यमंत्री निवास में गृह प्रवेश किया। सबसे पहले भगवान राम की पूजा-अर्चना की गई, फिर कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम साय ने राज्य सरकार के तीन महीने पूरे होने की बधाई दी।
CM साय ने कहा कि, पिछली सरकार में गरीब पीएम आवास का लाभ नहीं उठा पा रहे थे। हालांकि हमारा वादा था कि, सरकार बनते ही पीएम आवास की सुविधा देंगे। इसलिए सरकार बनने के दूसरे दिन ही पीएम आवास का वादा पूरा कर दिया था। ये मौका है कि, हम सब सीएम आवास में हैं। ‘मोदी की गारंटी’ पर जनता ने विश्वास किया है। इस विश्वास को पूरा करके रहेंगे।
सभी 11 सीटों पर मिलेगी जीत
सीएम विष्णुदेव साय ने विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि, कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाई है। अब लोकसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं की मेहनत के जरिए 11 की 11 सीटें जीतने की तैयारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि, बीजेपी की सरकार ने सभी बड़े वादे पूरे किए हैं।
कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, सह प्रभारी नितिन नबीन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।




