Chanamurraa

CG : शिव डहरिया ने चुनाव प्रचार की शुरुआत से पहले गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौधपुरी धाम पहुंचकर लिया आशीर्वाद …. कहाँ….

  • March 13, 2024
  • 72 Views
Spread the love

पलारी : जांजगीर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। छत्तीसगढ़ की एकमात्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित लोकसभा सीट जांजगीर से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को अपना प्रत्याशी बनाया है। और अब डॉक्टर डहरिया ने आज से अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

शिव डहरिया ने चुनाव प्रचार की शुरुआत से पहले आज गुरु घासीदास जी की तपोभूमि गिरौधपुरी धाम पहुंचकर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात पलारी स्थित अपने निवास पहुंचे। उन्होंने कहा कि, आज मैंने गुरु घासीदास की तपोभूमि में जाकर आशीर्वाद लिया है। लोकसभा चुनाव की तैयारी में हम सभी कार्यकर्ता जुट गए हैं। जांजगीर-चांपा के आठों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के ही विधायक हैं, तो निश्चित रूप से इस बार जीत कांग्रेस पार्टी की ही होगी।

भाजपा मीडिया सेल का पोस्ट

उधर आज भाजपा मीडिया सेल ने जांजगीर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी शिव डहरिया के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर हमला बोला है। इस पोस्ट में भाजपा ने कब्जाबाज से सावधान रहने की अपील की है।

सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

उल्लेखनीय है कि, हाल ही में पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी पर एक सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप लगा था। वहीं एक अन्य जमीन पर सरकारी खर्च से आलीशान लग्जरियस मकान बनवाने का भी मामला सामने आया था। इसी को लेकर भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आज एक पोस्टर जारी किया है। पोस्ट कर भाजपा मीडिया सेल ने जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की जनता से आह्वान किया है कि, जांजगीर-चांपा की जनता सावधान रहे। पूर्व कब्जाबाज मंत्री की नजर अब आपकी ज़मीन पर है।


Spread the love