Chanamurraa

CG : तालाब किनारे झोपड़ी में मिली महिला की बिना कपड़ों की लाश क्षेत्र में सनसनी का माहौल… जांच मे जुटी पुलिस

  • March 13, 2024
  • 183 Views
Spread the love

बिलासपुर : जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवरा में तालाब किनारे स्थित झोपड़ी में एक महिला की बिना कपड़ों की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। कोटा एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि तखतपुर क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय महिला रोजी-मजदूरी करती थी। वह कुछ दिनों से ग्राम नेवरा में तालाब किनारे झोपड़ी बनाकर रह रही थी। गांव के लोगों ने जब उधर गए तो देखा की महिला अपने झोपड़ी में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी, वहीं उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। जिससे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके में पहुंची पुलिस महिला के शरीर पर चोट के निशान मिला हैं। पुलिस को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। फिलहाल इसकी पुष्टी नहीं हो सकी है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पूरा मामला स्पष्ट होगा। मामले में पुलिस ने कुछ संदेहियों से पूछताछ की है। इसके अलावा गांव के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।


Spread the love