रायपुर : राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित अनोपचंद त्रिलोकचंद ज्वलेर्स में मंगलवार दोपहर अचानक एसी का कंप्रेशर फट गया। ब्लास्ट का आवाज इतना जोरदार था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी स्टाफ़ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल इस हादसे में किसी भी तरह की हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं ज्वेलर्स शॉप में रखे एंटी फायर सिस्टम से एक बड़ा हादसा टल गया। गर्मी के दिनों में यदि सभी दुकानदार एंटी फायर सिस्टम को चालू हालत में रखें, तो इस तरह की आगजनी या ब्लास्टिंग जैसी कई घटना होने से बच सकतें है।




