Chanamurraa

रायपुर के ओयो होटल में संदिग्ध हालत में मिली युवती की लाश

  • March 12, 2024
  • 139 Views
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक ओयो होटल में एक युवती की लाश मिली है। होटल में युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। लाश के आस-पास पुलिस को शराब की बोतलें और सिगरेट के पैकेट भी मिले हैं।

बिहार की रहने वाली थी मृतका
पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। मिल जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि, नहर पारा में OYO होटल रिलैक्स इन में एक युवती की लाश होटल के कमरे में मिली है। पुलिस तुरंत वहां पहुंची। बताया जा रहा है कि, मृतका युवती बिहार के नालंदा जिले की रहने वाली है और उसका नाम जोया खातून है। उसके मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया। मंगलवार की सुबह एफएसएल की टीम के साथ कमरे की बारीकी से जांच की गई। युवती की लाश को मेकाहारा अस्पताल के मर्चुरी भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि, युवती होटल में अपनी एक सहेली के साथ पिछले तीन दिनों से ठहरी हुई थी। लेकिन उसकी सहेली एक दिन पहले ही होटल का कमरा छोड़कर घर चली गई थी। रविवार को दिनभर जब युवती बाहर नहीं निकली तो होटल स्टाफ ने शाम को जाकर कमरे का दरवाजा खटखटाया। तो स्टॉफ को बिस्तर पर लाश पड़ी हुई दिखी।


Spread the love