Chanamurraa

जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्‍सली के ढेर…

  • March 11, 2024
  • 150 Views
Spread the love

बीजापुर। जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्‍सली के ढेरगढ़ में नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है, इसी बीच बड़ी खबर आ रही है जहां  बीजापुर-दंतेवाड़ा इलाके में सुरक्षाबलों के जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्‍सली के ढेर होने की सूचना मिली है। वहीं तीन से चार नक्‍सलियों के घायल होने की सूचना है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के गंगालूर थाना क्षेत्रांतर्गत पीडिया के जंगल में सुबह 8-9 बजे के यह मुठभेड़ हुई है। गंगालूर से डीआरजी, केंद्रीय बल और सीएएफ की संयुक्त टीम पीडिया इलाके में सर्चिंग पर  निकली थी। तभी जंगल में छिपे नक्‍सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक नक्‍सली मार गिराया है। वहीं तीन से चार नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है। पुलिस के जवानों द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है।


Spread the love