Chanamurraa

युवती से गैंगरेपः घर जा रही युवती को उठाकर ले गए आरोपी, रेप के बाद बनाया वीडियो…

  • March 11, 2024
  • 87 Views
Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। रात को घर जा रही एक युवती को दो दरिंदों ने उठा लिया और खंडहरनुमा एक घर में लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यहीं नहीं आरोपियों ने रेप का वीडियो बनाया और किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने शनिवार को शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार की रात वह 1 बजे अपने दोस्त के बुलाने पर उससे मिलने गई थी।

इस दौरान कुदूदंड जैतखाम के पास रहने वाले आरोपी 24 वर्षीय अभिषेक खांडे और 20 वर्षीय विक्की कुर्रे उर्फ बइगा ने देख लिया।लौटते समय किया अगवारात 2 बजे जब वो वापस पैदल घर लौट रही थी तो दोनों बाहर निकले और पीड़िता को पकड़कर खंडहरनुमा सुने मकान में ले गए और फिर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान एक आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बना लिया और धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो वीडियो को वायरल कर देंगे।

घर पहुंच घरवालों को दी जानकारी

रात करीब 3 बजे किशोरी घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां बेटी ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। घटना की शिकायत मिलते ही एसपी रजनेश सिंह ने सिविल लाइन पुलिस को आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए।सिविल लाइन पुलिस के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों के घर में दबिश दी गई पर आरोपी फरार थे। आरोपी अन्य राज्य भागने की फिराक में थे।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी परसदा भरनी के बीच धान मंडी के पीछे सुनसान झोपड़ी में छुपे हुए है। पुलिस ने घेरेबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ा गया।पुलिस ने दोनों आरोपियों अभिषेक खांडे उर्फ बड़कू पिता रवि खांडे उम्र 24 वर्ष व विक्की कुर्रे उर्फ बईगा पिता विनोद कुर्रे उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी कुदूदंड जैतखाम के पास बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


Spread the love