Chanamurraa

सीएम हुए कोरोना पॉजीटिव,, काफी दिनों से स्वास्थ्य की चल रही थी समस्या

  • March 6, 2024
  • 106 Views
Spread the love

राजस्थान ।राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट पर यह जानकारी शेयर की है. राजस्थान सीएम पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य समस्या के चलते आज कोरोना परीक्षण कराया था और रिजल्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया है.

सोशल साइट एक्स पर अपने स्वास्थ्य के बारे अपडेट देते हुए राजस्थान सीएम ने लिखा, स्वास्थ्य समस्या के चलते आज स्वास्थ्य परीक्षण करवाने पर आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों की सलाह का पूर्णतः पालन कर रहा हूं और कार्यक्रमों को वर्चुअल माध्यम से शामिल रहूंगा.


Spread the love