Chanamurraa

मितानीनों को करना पड़ रहा आर्थिक दिक्कतों का सामना…कहा- खर्च चलाने में हो रही परेशानी… पढ़े पूरी खबर

  • March 2, 2024
  • 102 Views
Spread the love

धमतरी। मितानीनों को स्वास्थ्य विभाग का प्रमुख अंग माना जाता है जो ग्रामीण और दूरूस्थ क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविध उपलब्ध कराने का काम करते है। लेकिन धमतरी जिले के मगरलोड ब्लाक के करीब तीन सौ मितानीनों को बीते 3 माह से प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। जिससे मितानीन अब आंदोलन की बात कह रहे है।

दरअसल मितानीन शासन की विभिन्न योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम करते है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कार्यो को भी करते है। जिसके लिए उन्हे हर माह शासन से प्रोत्साहन राशि मिलती है लेकिन बीते तीन माह से प्रोत्साहन राशि नही मिली है।

ऐसे में मितानीनों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मितानीनों ने कहना है कि मानदेय नही मिलने से उन्हे घर परिवार और खुद का खर्च चलाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि कई बार अधिकारियों से मिलने के बाद भी प्रोत्साहन राशि नही मिली है। जिसके चलते मितानीनों ने एक मुश्त प्रोत्साहन राशि देने की मांग कर रहे है। बहरहाल जिला प्रशासन का कहना है कि मितानीनों को जल्द उनका प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जायेगा।


Spread the love