Chanamurraa

अंतर्राष्ट्रीय शिवमहापुराण कचावाचक पं. प्रदीप मिश्रा 4 मार्च को पहुंचेंगे राजिम, संत समागम समारोह में होंगे शामिल…

  • March 2, 2024
  • 62 Views
Spread the love

राजिम। Rajim Kumbh 2024 : अंतर्राष्ट्रीय शिवमहापुराण कचावाचक पं. प्रदीप मिश्रा 4 मार्च को राजिम कुंभ कल्प मेला में संत समागम समारोह में पहुंचेंगे। तय कार्यक्रम अनुसार महाराज जी मुंगेली से शाम 5 बजे राजिम पहुंचेंगे। शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक संत समागम कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बता दें कि राजिम कुंभ कल्प मेला का आयोजन 24 फरवरी से 8 मार्च तक होगा। इस दौरान 3 मार्च से 8 मार्च तक विराट संत समागम का आयोजन होगा। 3 मार्च को जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एवं जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज, साध्वी ऋतंभरा दीदी जी, संत समागम के उद्घाटन अवसर पर शामिल होंगे। इस दौरान महामंडलेश्वरों, महंत सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा मौजूद रहेंगे।


Spread the love