Chanamurraa

CG NEWS: भीषण सड़क हादसा : चार युवकों की गई जान, एक की हालत नाजुक…

  • March 2, 2024
  • 75 Views
Spread the love

जशपुर। देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। घटना उस वक्त हुई, जब तेज रफ्तार दो बाइक आपस मे टकरा गयी। घटना में चार युवकों की मौत की खबर है। घटना तुमला थाना क्षेत्र के गंजियाडीह धान मंडी के पास की बतायी जा रही है। घटना में एक युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

जनकारी के मुताबिक दो बाइक में सवार होकर पांच युवक जा रहे थे, इसी दौरान रात के अंधेरे में तेज रफ्तार बाइक की आपस में टक्कर हो गयी। घटना के वक्त एक बाइक में दो और दूसरी बाइक में तीन युवक सवार थे। घटना स्थल पर ही चार युवकों की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक चारों युवक कोल्हनझड़िया का रहने वाले हैं।

घटना में एक युवक की गंभीर हालत है। जिसे रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है। चारों मृतक का शव फरसाबहार स्वास्थ्य केंद्र मर्चुरी कक्ष में रखा गया है। घटना की पुलिस जांच कर रही है।


Spread the love