Chanamurraa

CG Breaking : कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर रविवार को भी खुला रहेगा बैंक… पढ़े पूरी खबर…

  • March 2, 2024
  • 115 Views
Spread the love

रायगढ़ : जिला के कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर रविवार 3 मार्च को अवकाश के दिन भी जिले के सभी बैंक खुले रहेंगे। बताया जाता है कि जिले के सभी बैंक शाखाओं में केवल महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते से आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय कराये जाने का कार्य संपादित किया जाएगा।

गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन की कार्यवाही की जा रही है। इस योजना के तहत पात्र 21 वर्ष से अधिक विवाहित महिला, त्यागशुदा महिला, परित्यक्ता महिला को प्रतिमाह एक हजार रूपये की राशि उनके आधार लिंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाना है। जिले में बैंक के माध्यम से बैंक खातों को आधार से लिंक करने के लिए 39 हजार का लक्ष्य है।

जिसमें से जिले के अधिकांश महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं हुआ है। उक्त कार्य को समय-सीमा में 5 मार्च तक पूर्ण किया जाना है। जिसके तहत अवकाश दिवस में महिलाओं का बैंक खाता आधार लिंक व डीबीटी सक्रिय करने के निर्देश है। जिले के सभी ब्रांच को 3 मार्च रविवार को केवल महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए बैंक की कार्यालयीन व्यवस्था चालू रखने के लिए निर्देशित किया गया है।


Spread the love