Chanamurraa

एक बार फिर रफ्तार के कहर:तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दंपति को कूचला,, ऑन द स्पॉट महिला की हुई मौत

  • February 25, 2024
  • 153 Views
Spread the love

कोरबा। कोरबा में एक बार फिर रफ्तार के कहर ने एक जिंदगी छीन ली। यहां बालको क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दंपति को चपेट में लेकर कूचल दिया। इस भीषण सड़क दुर्घटना में जहां महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी,वहीं महिला के पति को गंभीर चोट आई है। घटना से नाराज परिजन और बस्ती के लोगों ने लाश को रखकर चक्काजाम कर दिया गया।

सड़क दुर्घटना का ये मामला बालको थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बालको में रहने वाले दंपति बाइक से कोरबा की तरफ रवाना हुए थे। तभी लालघाट मुख्य मार्ग पर दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने बाइक सवार दंपति को चपेट में लेकर रौंद दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दिया, वही उसके पति को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उधर इस घटना के बाद आक्रोशित बस्ती के लोगों ने चक्काजाम कर दिया गया। मृतिका के घरवालों के साथ सड़क पर लाश रखकर चक्काजाम किये जाने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गये।

बस्ती के लोगों ने आरोप लगाया कि बालको संयंत्र जाने वाले भारी वाहनों के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनांए हो रही है। बावजूद इसके भारी वाहन चालकों के खिलाफ कभी भी सख्त कार्रवाई नही की जाती है। वहीं भारी वाहनों के दिनभर होने वाले परिचान से स्थानीय लोगों को हमेशा अपनी जान का खतरा बना रहता है।

चक्काजाम होने की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी समझाईश के बाद भी बस्ती के लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने इस दुर्घटना पर आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी


Spread the love