Chanamurraa

निगम की नोटिस के बाद शकुन डहरिया ने आलिशान भवन को किया खाली

  • February 25, 2024
  • 210 Views
Spread the love

रायपुर। निगम की नोटिस के बाद आज शासकीय भूमि पर बने भवन पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्‍नी शकुन डहरिया की अध्यक्षता वाली राजश्री सद्भावना समिति ने आलिशान भवन खाली किया । इस दौरान काफी संख्या में पुलिस भी मौजूद रहे । बता दें कि पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी की अध्यक्षता में संचालित राजश्री सद्भावना समिति को निगम ने नोटिस जारी किया था।

साथ ही 72 घंटे के भीतर जोन क्रमांक 10 स्थित शताब्दी नगर के सामुदायिक भवन को खाली करने के निर्देश दिए थे। मामले में निगम की भी लापरवाही सामने आई थी। भवन के हस्तांतरण के लिए एमआइसी में संकल्प तो पारित किया गया, लेकिन निगम की ओर से हस्तांतरण के संदर्भ में संस्था को कोई भी पत्र जारी नहीं किया गया था।


Spread the love