Chanamurraa

टीआई के घर चोरों ने दी दबिश, नकदी सहित समान लेकर फरार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

  • June 26, 2024
  • 138 Views
Spread the love

कोरबा।कोरबा जिले में लगातार चोरों का आतंक जारी है। सामान्य घर, दुकान सहित चोर अब पुलिस के मकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिए है। बालको थाना क्षेत्र में टीआई के घर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है । यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

बालको कालोनी स्थित निरीक्षक सनत सोनवानी का परिवार निवास करता है। सोमवार की रात चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर घर मे रखे नकदी और समान की चोरी कर ली। चोरी की हरकत घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बता दें कि निरीक्षक सनत सोनवानी का पोस्टिंग बीजापुर में है। उनका परिवार बालको कालोनी में निवास करता है। सोमवार की रात परिवार के सदस्य घर ताला लगाकर बाहर गये थे। सुने घर का फायदा उठाकर चोर गिरोह ने पीछे के दरवाजा को तोड़कर घर मे रखे समान सहित नकदी की चोरी कर ली है।

घटना की सूचना के बाद बालको पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बालको थाना क्षेत्र में एक के बाद एक हो रही चोरी से पुलिस गश्त पर सवाल उठने लगे है। टीआई के घर हुई चोरी के बाद पब्लिक कहने लगी है पुलिस अपना घर नही बचा पा रही तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे दे पाएगी।


Spread the love